फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wife hostage on protest against illicit relations

Pilibhit News: अवैध संबंधों के विरोध पर पत्नी को बंधक बनाकर लगाया करंट

Wed, 30 Oct 2024 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Wife hostage on protest against illicit relations
कलीनगर (पीलीभीत)। अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने परिजनों के साथ मिलकर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि विवाहिता को बांधने के बाद करंट भी लगाया गया। इसके बाद भी आरोपी परेशान करते रहे। एसपी के आदेश पर माधोटांडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

माधोटांडा कस्बा निवासी शालिनी देवी ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 22 नवंबर 2022 को लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव जोखेपुर निवासी नीरज कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि उसका पति पूर्व से ही एक महिला के साथ संबंध रखता था। इसकी वजह से वह उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन

विरोध करने पर पति ने उक्त महिला व एक अन्य महिला के साथ मिलकर उसे बांधा और जान से मारने की नीयत से करंट लगाया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मायके पक्ष के लोगों ने इलाज कराने के बाद समझा-बुझाकर उसे ससुराल पहुंचा दिया। इसके बाद वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पति और ससुराल वाले गर्भ गिराने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर मारपीट की, पेट में लात मारने से वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने मायके वालों को सूचना दी। आरोप है कि 19 मई 2023 को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।
थाना प्रभारी मृदुल कुमार शुक्ला ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति नीरज कुमार, हीरा, नीरू देवी, कमलेश को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed