फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Who will wear the crown...decision today

Pilibhit News: किसके सिर सजेगा ताज... फैसला आज

Tue, 04 Jun 2024 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Who will wear the crown...decision today
भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ।
पीलीभीत। इंतजार खत्म। बस कुछ समय बाद पीलीभीत-बहेड़ी संसदीय सीट के दस प्रत्याशियों के ईवीएम में बंद भाग्य का फैसला सामने होगा। मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू होगी।
विज्ञापन

सोमवार को दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा, बाजी किसके हाथ लगेगी प्रत्याशी और उनके समर्थक गुणा-भाग में लगे रहे। पीलीभीत-बहेड़ी संसदीय सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र पीलीभीत, बरखेड़ा, बीसलपुर, पूरनपुर और बहेड़ी शामिल हैं। इसमें बहेड़ी के लिए बरेली और शेष विधानसभा क्षेत्रों के लिए पीलीभीत के मंडी स्थल में मतगणना होगी।
विज्ञापन

मंडी समिति में सुबह आठ बजे से होने वाली मतगणना का पहला रुझान करीब 11 बजे तक आने की संभावना जताई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
शराब की दुकानें रहेंगी बंद
मतगणना के दौरान देशी, विदेशी शराब की दुकानों के अलावा मॉडल शाॅप भी बंद रहेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अगर कहीं से शराब की बिक्री की जानकारी मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--
विधानसभा क्षेत्रवार मतदान की स्थिति
विधानसभा वोट पड़े प्रतिशत
पीलीभीत 236539 61.70
बरखेड़ा 220011 67.41
पूरनपुर 247016 65.16
बीसलपुर 211768 58.96
बहेड़ी 240578 64.10
--


इन 10 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
जितिन प्रसाद भाजपा
भगवत सरन गंगवार सपा
अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू बसपा
आदर्श पांडेय निर्दलीय
आशीष कुमार निर्दलीय
प्रमोद भाई पटेल निर्दलीय
मोहम्मद साहिद निर्दलीय
सुशील कुमार शुक्ला निर्दलीय
राजीव कुमार निर्दलीय
संजय कुमार भारतीय राष्ट्रीय समाज दल

भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ।

भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ।

भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ।

भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed