{"_id":"698a34a4e7ce3eeff70f07db","slug":"while-trying-to-save-stray-animal-the-car-collided-with-a-tree-and-overturned-in-the-ditch-five-people-injuredwhile-trying-to-save-stray-animal-the-car-collided-with-a-tree-and-overturned-in-the-ditch-five-people-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-153508-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छुट्टा पशु को बचाने में पेड़ से टकराकर खाई में पलटी कार, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छुट्टा पशु को बचाने में पेड़ से टकराकर खाई में पलटी कार, पांच लोग घायल
विज्ञापन
चुर्रा सकतपुर। सामने आए छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर बीसलपुर-बरेली हाईवे पर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। सोमवार की देर शाम हुए इस हादसे में कार सवार बरेली निवासी पांच लोग गंभीर घायल हो गए।
कार बीसलपुर से बरेली की ओर जा रही थी। तभी छुट्टा पशु कार के सामने आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इसके बाद कार खाई में जाकर पलट गई। हादसे में चालक शिवा कुमार और कार सवार बरेली की सनसिटी कॉलोनी निवासी दिलीप कुमार गुप्ता, उनकी पुत्री श्वेता गुप्ता, पत्नी बबीता गुप्ता और पुत्र तुषार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकालवाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद
-- -- -- -- -- -