फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   While trying to avoid a pothole, a car returning from Purnagiri overturned in a pond.

Pilibhit News: सड़क के गड्ढे बचाने में तालाब में पलटी पूर्णागिरि से लौट रही कार

Thu, 23 Apr 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
While trying to avoid a pothole, a car returning from Purnagiri overturned in a pond.
हादसे का बाद क्षतिग्र्रस्त हुई कार। स्रोत राहगीर।
पीलीभीत। बरेली-हरिद्वार हाईवे पर गड्ढे से बचाने के प्रयास में पूर्णागिरि धाम से लौट रही कार सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। हादसे का पता चला तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला जा सका। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

बरेली जिले के कैंट थाना क्षेत्र के बुखारा निवासी सुनील कुमार, पवन कुमार, रामकुमार, विकास, धर्मेंद्र, सुनील और जितेंद्र कार से मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहे थे। जहानाबाद कस्बे के समीप हरिद्वार हाईवे पर बने एक गड्ढे को बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया। कार सड़क किनारे तालाब में पलट गई। गाड़ी पलटने की सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए। स्थानीय जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। श्रद्धालुओं को हल्की चोट लगने से सभी लोग अपने गंतव्य को लौट गए।
विज्ञापन

गनीमत रही कि तालाब में नाममात्र का पानी था। इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। बरेली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनेक स्थानों पर ओवरलोड वाहनों के चलने के कारण गड्ढे हो गए हैं। इन्हीं गड्ढों को बचाने में वाहन पलटते रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed