फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When the villagers chased away the leopard, it hid in the house, after seven hours the forest department team captured it.

Pilibhit News: ग्रामीणों ने दौड़ाया तो घर में छिपा तेंदुआ, सात घंटे बाद वन विभाग की टीम ने कैद किया

Mon, 29 Apr 2024 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
When the villagers chased away the leopard, it hid in the house, after seven hours the forest department team captured it.
न्यूरिया क्षेत्र के गांव बरी अलीगंज मे छतों पर खड़े लोग । संवाद
मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव अलीगंज का मामला, दिनभर मची रही अफरातफरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत / न्यूरिया। जंगल से बाहर आया तेंदुआ गांव के पास खेत में आ गया। ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाकर उसे दौड़ा लिया। इस पर वह एक ग्रामीण के घर के कमरे में घुस गया। जिसे लोगों ने बाहर से बंद कर दिया। कमरे में तेंदुआ करीब सात घंटे कैद रहा। बाद में वन विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में उसे बेहोश कर पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए को कहां छोड़ा जाएगा इसको लेकर उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
न्यूरिया क्षेत्र का गांव अलीगंज महोफ रेंज से लगा हुआ है। सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे ग्रामीणों ने एक तेंदुए को खेतों में देखा तो दहशत फैल गई। ग्रामीण शोर मचाने लगे। इस पर तेंदुआ गांव में आ गया और प्रेम शंकर के घर के एक कमरे में घुस गया। यह देखकर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर डिप्टी रेंजर शेर सिंह पुलिस के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों को घर के पास से हटाकर घेराबंदी की गई। इसके बाद रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव, एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने की तैयारी शुरू की। उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद दिन में 1:30 बजे चिकित्सक डॉ. दक्ष गंगवार ने उसको डाट मारकर बेहोश किया। इसके बाद 1:47 बजे उसे पिंजरे में कैद किया गया।
--
तेंदुए को देखने के लिए छतों पर खड़े रहे लोग
कमरे में कैद तेंदुए को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम लगा रहा। काफी संख्या में ग्रामीण आसपास की छतों पर चढ़ गया। दोपहर में जब तेंदुए को पकड़ा गया तब लोग नीचे आए।
--
मोमीनगंज में भी है तेंदुए की दहशत
अलीगंज के साथ ही पुरानी पीलीभीत के मोमीनगंज में भी तेंदुए की दहशत बनी हुई है। यहां पर तेंदुआ बच्चों के साथ देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री की सभा के दौरान वन विभाग ने ड्रोन से उसकी निगरानी की थी। जाल भी लगाया था। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। तीन दिन पहले यहां तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर घायल भी कर दिया था।

--
तेंदुए की उम्र 10 साल है, वह पूरी तरह स्वस्थ है। उच्च अधिकारियों से छोड़ने की अनुमति मांगी गई है। उनके निर्देश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- मनीष सिंह, डीएफओ

न्यूरिया क्षेत्र के गांव बरी अलीगंज मे छतों पर खड़े लोग । संवाद

न्यूरिया क्षेत्र के गांव बरी अलीगंज मे छतों पर खड़े लोग । संवाद

न्यूरिया क्षेत्र के गांव बरी अलीगंज मे छतों पर खड़े लोग । संवाद

न्यूरिया क्षेत्र के गांव बरी अलीगंज मे छतों पर खड़े लोग । संवाद

न्यूरिया क्षेत्र के गांव बरी अलीगंज मे छतों पर खड़े लोग । संवाद

न्यूरिया क्षेत्र के गांव बरी अलीगंज मे छतों पर खड़े लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed