फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When the lover came out of jail, the girlfriend created a ruckus to stay with him.

Pilibhit News: प्रेमी जेल से छूटकर आया तो प्रेमिका ने साथ रहने के लिए किया हंगामा

Sat, 26 Aug 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 26 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
When the lover came out of jail, the girlfriend created a ruckus to stay with him.
पूरनपुर। जेल से छूटकर आए प्रेमी के घर पहुंचकर युवती ने जमकर हंगामा किया। प्रेमी के परिजनोंं ने घर से निकाल दिया तो युवती कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने समझाया, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन

एक युवती का विवाहित युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। निकाह की जिद करने पर प्रेमी ने दो बच्चों का पिता होने की बात कहकर इन्कार कर दिया था। इस पर युवती ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सात महीने बाद प्रेमी जमानत पर जेल से छूटकर आया तो युवती उसके घर जा धमकी और साथ रहने की बात कहकर हंगामा करने लगी।
विज्ञापन

प्रेमी के परिजनों ने कहा कि पहले तो उसने दुष्कर्म के आरोप में उनके बेटे को जेल भिजवाया दिया, अब उसके साथ रहने की जिद कर रही है। वे उसे घर में नहीं रखेंगे। उन्होंने युवती को घर से निकाल दिया और ताला डालकर कुछ देर के लिए कहीं चले गए। इस पर युवती कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने समझाया, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी के परिजनों के घर लौट आने की जानकारी होने पर युवती फिर प्रेमी के घर जा धमकी। बोली- अगर प्रेमी के साथ नहीं रहने दिया तो वह जान दे देगी, लेकिन यहां नहीं जाएगी। इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार ने बताया कि युवती अभी प्रेमी के घर के बाहर ही रुकी है। दोनों पक्षों ने समझौता कर मामला निपटाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed