{"_id":"6a47fdcb323012ed23022fa9","slug":"when-the-heat-turned-on-them-the-inquiry-was-handed-over-to-the-nazul-clerk-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-163274-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जब खुद पर आई आंच तो नजूल लिपिक को दे दी गई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जब खुद पर आई आंच तो नजूल लिपिक को दे दी गई जांच
Fri, 03 Jul 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। महिला सभासद की शिकायत के बाद जांच में लापरवाही बरती जा रही है। 17 बिंदुओं पर मांगे गए जवाब में तीन माह बाद तक नगर पालिका के स्तर से मय अभिलेख आख्या डीएम कार्यालय नहीं भेजी गई। जब एडीएम एफआर के स्तर से ईओ की फटकार लगाई तो एडीएम कार्यालय से आए पत्र के आधार पर ईओ ने जांच नजूल लिपिक को देते हुए तीन दिन में 17 बिंदुओं पर रिपोर्ट आख्या मांगी है।
नगर पालिका अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है। मार्च में नगर पालिका की सभासद रत्ना शुक्ला ने डीएम कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल के विरुद्ध 17 बिंदुओं पर शिकायतीपत्र दिया था। इसमें पालिकाध्यक्ष पर अनियमितता के आरोप लगाए। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने नगर पालिका से अभिलेखों के साथ आख्या रिपोर्ट ईओ संजीव कुमार से मांगी।
लेकिन, तीन माह बीत जाने के बावजूद नगर पालिका ने डीएम कार्यालय से मांगी पत्रावलियों व जांच आख्या का अभी तक संज्ञान नहीं लिया है। अब एडीएम प्रशून द्विवेदी की ओर ईओ संजीव कुमार की फटकार लगाते हुए पत्रावलियां मांगी हैं, अब ईओ ने 17 बिंदु से संबंधित पत्रावलियां व आख्या रिपोर्ट नजूल लिपिक को सौंपते हुए तीन दिवस में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। ईओ ने समयबद्धता के साथ कार्य नहीं होने पर दो माह का वेतन काटने की चेतावनी तक दे डाली। मामले में ईओ संजीव कुमार का कहना है कि जांच आख्या तैयार कराई जा रही है। संवाद