फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When the dowry was not received, the married woman was beaten and thrown out of the house

Pilibhit News: दहेज न मिला तो विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Wed, 30 Oct 2024 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
When the dowry was not received, the married woman was beaten and thrown out of the house
पूरनपुर। दहेज में फ्रिज, वाशिंग मशीन और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। एसपी के आदेश पर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने पीड़िता के पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव निजामपुर लाह निवासी कमरूद्दीन की पुत्री मोनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 26 जून 2023 को उसकी शादी पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया जयभद्र निवासी मोहम्मद तालिब से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति मोहम्मद तालिब, जेठ मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद रिजवान, ननद छोटी ललो ने दहेज में फ्रिज, वाशिंग मशीन और एक लाख की मांग को लेकर उसका शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर पांच माह पूर्व ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। छह सितंबर 2024 को उसके माता-पिता उसे ससुराल लेकर पहुंचे। तब बगैर मांग पूरी हुए ससुराली उसे घर में रखने को तैयार नहीं हुए। एसपी के आदेश पर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने मोनी की ओर से उसके पति, जेठ और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed