{"_id":"671eb2fbabd7e277370d4824","slug":"when-the-doctor-did-not-come-the-pharmacist-saw-the-patients-and-the-lab-technician-distributed-the-medicines-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-124719-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डॉक्टर नहीं आए तो फार्मासिस्ट ने देखे मरीज, लैब टेक्नीशियन ने बांटीं दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डॉक्टर नहीं आए तो फार्मासिस्ट ने देखे मरीज, लैब टेक्नीशियन ने बांटीं दवाई
विज्ञापन
पूरनपुर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी।संवाद
पूरनपुर। जिले में आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में रविवार को कई जगह खानापूरी जैसी स्थिति देखने को मिली। पूरनपुर में फार्मासिस्ट ने मरीज देखे तो बीसलपुर की एक पीएचसी पर लैब टेक्नीशियन ने मरीजों को दवाएं बांटी। ऐसे में कुछ एक मरीज बिना उपचार कराए ही लौट गए। लोगों को मेले के आयोजन का अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में चिकित्सक डॉ. हरमन सिंह, फार्मासिस्ट आलोक कुमार व एएनएम रचना देवी की तैनाती है। रविवार को यहां शासन के आदेश के तहत मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला तो लगा, लेकिन किसी भी चिकित्सक की ड्यूटी नहीं लगाई गई। चिकित्सक न होने की जानकारी पर कई मरीज बगैर दवाई लिए ही लौट गए। दिन में एक बजे तक नगरीय पीएचसी में 30 मरीज ही पहुंचे।
फार्मासिस्ट आलोक कुमार ने मरीजों को देखा और दवाई बांटी। चिकित्सक की कुर्सी पूरा दिन खाली पड़ी रही। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आलमगीर ने बताया कि नगरीय पीएचसी में तैनात डॉ. हरमन सिंह की रविवार को एक शिविर में ड्यूटी लगाई गई थी। उन्होंने शिविर में ड्यूटी की है।
विज्ञापन
-
बीसलपुर में मेला अव्यवस्था का शिकार
बीसलपुर। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी से इस क्षेत्र में जनआरोग्य मेले अव्यवस्थाओं का शिकार होकर रह गए हैं। मरीजों को इन मेलों का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. सविता विद्यार्थी और डॉ. आशीष अग्रवाल ने 49 मरीज देखे। फार्मासिस्ट अमित सिंह और वार्ड बॉय पवन कुमार ने मरीजों को दवाई दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर में डॉ. पराग अग्रवाल ने 55 मरीज देखे। फार्मासिस्ट की तैनाती न होने के कारण लैब टेक्नीशियन गोवर्धनलाल ने मरीजों को दवाई दी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया मेें डॉ. चिराग कुमार और नेत्र परीक्षण अधिकारी शिवराम ने 52 मरीज देखे। फार्मासिस्ट यतेंद्र कुमार ने मरीजों को दवाई दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुर्रासकतपुर के मेले में डॉ. कमलेश गंगवार ने 130 मरीज देखे। फार्मासिस्ट प्रशांत कुमार ने मरीजों को दवाई दी।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा किसी भी मेले में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं थीं। इस वजह से अधिकांश महिला मरीज मायूस होकर लौट गईं। शिवपुरी नवदिया के अलावा अन्य किसी भी मेले में नेत्र परीक्षण अधिकारी नहीं थे। इस कारण इन मेलों में आए नेत्र रोगी निराश होकर लौट गए।
मेलों से निराश होकर लौटे मरीजों में विभाग के प्रति रोष देखा गया। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि मेलों से मायूस होकर लौटे मरीजों को सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आकर दवाई लेने को कह दिया गया है। संवाद
-
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में 69 मरीज पहुंचे
पीलीभीत। शहर के चौक बाजार स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. जयदीप वर्मा, डॉ. पंकज राजवंशी व डॉ. समृद्धि गुप्ता ने मरीजों को देखा। इस दौरान करीब 69 मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचे। अधिकांश सर्दी, खांसी, जुकाम से पीड़ित थे। फार्मासिस्ट अमरीश कुमार ने मरीजों को दवाएं बांटी। संवाद
--
डीएम ने पीएचसी का किया औचक निरीक्षण
पीलीभीत। डीएम संजय कुमार ने रविवार को पंडरी पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं।
उन्होंने यहां अभिलेखों व मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था संबंधी जानकारी ली। इस दौरान मरीजों से भी बातचीत की। उन्होंने स्टॉफ को निर्देश दिए कि सफाई का विशेष ख्याल रखें। संवाद
--
जिन केंद्रों पर स्टाफ कम है, इसको लेकर शासन स्तर से पत्राचार किया जा चुका है। जल्द ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाएगा।
- आलोक कुमार सीएमओ।