{"_id":"673649ead983c08a200e2374","slug":"when-the-demand-for-dowry-was-not-met-she-was-given-triple-talaq-and-thrown-out-of-the-house-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-125616-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देकर घर से निकाला
Fri, 15 Nov 2024 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 15 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज में ढाई लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता से गाली-गलौज की। तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता के पति और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पूरनपुर देहात के मोहल्ला रजागंज निवासी शफीना ने बताया कि 15 साल पहले उसका निकाह मोहल्ले के रहीस खां से हुआ था। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। आरोप है कि निकाह के बाद से ही उसका पति दहेज में ढाई लाख रुपये की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया जाता। पति की बहन भी अपने भाई का साथ देती है। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर 24 अक्तूबर को उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया गया। संवाद