फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When the demand for dowry was not met, she was given triple talaq and thrown out of the house

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देकर घर से निकाला

Mon, 21 Jul 2025 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
When the demand for dowry was not met, she was given triple talaq and thrown out of the house
पूरनपुर। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुरालियों ने विवाहिता का उत्पीड़न किया। तीन तलाक देकर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला गनेशगंज पूर्वी निवासी फातिमा बी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि 25 सितंबर 2024 को उसका निकाह मोहल्ला रजागंज देहात निवासी छोटे से हुआ था। इससे पहले छोटे का निकाह दूसरी महिला से हुआ था। उसका निधन हो गया था। आरोप है कि निकाह के बाद ससुराल पहुंचने पर उसे पहले निकाह के दहेज का सामान छूने पर हाथ काटने और जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। पहली फरवरी को पिटाई की गई। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की। अगले दिन उसकी फिर पिटाई की गई। जान बचाकर घर से भागने पर पति ने उसे पकड़कर घसीटते हुए फिर ले जाकर पीटा। आरोप है कि 11 मई को उसके पति ने सास, ननद आदि के उकसाने पर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता को घर से निकाला, एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज



बरखेड़ा। गांव पौटा कला निवासी फराह नाज ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति और ससुरालियों पर उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ससुराल वालों पर गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया है।



एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पराह नाज ने बताया कि उसका निकाह 27 अप्रैल 2024 को कामरान निवासी मोहल्ला बड़ी बाजार पसियापुर थाना जहानाबाद के साथ हुआ था। पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया, लेकिन ससुराल वाले कम दहेज मिलने से खुश नहीं थे। आए दिन मुझे कम दहेज लाने के ताने देकर मारपीट करने लगे।



आरोप है कि पति के अवैध संबंध एक महिला थे, इसका पता चलने पर विरोध किया तो पति ने उसे पीटा। इस बीच वह दो माह की गर्भवती हो गई। दो अक्टूबर 2024 पति और अन्य ससुराल वाले बरेली के एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर में ले गए। उसका गर्भपात करा दिया। जानकारी पर उसके पिता ससुराल पहुंचे। जहां गांव के कुछ लोगों ने मिलकर समझौता करा दिया। कुछ दिन तक तो ससुराल में सब ठीक चला। बाद में ससुराली फिर से दहेज में कार की मांग करने लगे। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने कामरान, मेहरबान, रंजीदा, मोहम्मद इमरान, मो शाहिद, अफसाना बेगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद


दहेज न लाने पर महिला से की मारपीट, घर से निकाला



- पति व ससुराल पक्ष पर पांच लाख रुपये और सोने की चेन मांगने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज



संवाद न्यूज एजेंसी



पीलीभीत। दहेज से नाखुश ससुरालियों ने विवाहिता से मारपीट की। जानलेवा हमले कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।



न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम सड़ा निवासी शिवानी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 22 फरवरी 2023 को गांव के ही राजेश सक्सेना के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति राजेश, ससुर गुरुदयाल, सास नत्थो देवी, नंद रचना और ज्योति, देवर बंटी लगातार पांच लाख रुपये और दो तोला सोने की चेन की मांग कर रहे थे।




मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। 18 जुलाई 2025 की दोपहर 12 बजे आरोपियों ने मिलकर शिवानी को पीटा और बांके से हमला कर घायल कर दिया। बाद में उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed