फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When the daughter was born, she was thrown out of the house.

Pilibhit News: पुत्री का जन्म हुआ तो निकाल दिया घर से

Wed, 24 Apr 2024 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
When the daughter was born, she was thrown out of the house.
पीड़िता ने पति समेत पांच ससुराल वालों पर दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुंघचाई। दहेज की मांग पूरी न होने और पुत्री के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लाह निवासी अनुमाला ने बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव नरायनपुर ता.घुंघचाई निवासी जितेंद्र कुमार के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया। ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। शादी के कुछ दिनों बाद से ही उससे दो लाख रुपयों की मांग की जाने लगी। मना करने पर प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान उसने एक पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि पुत्री के जन्म से नाराज ससुरालियों ने उसको भूखा रखना शुरू कर दिया। उसे डंडे से पीटा और बच्ची सहित घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति जितेंद्र कुमार, लीलावती, ओम प्रकाश, सुखलाल व सोहद्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दहेज में 50 लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

पीलीभीत। दहेज में 50 लाख रुपये न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। जब वह अपने मायके में रहने लगी, तो आरोपियों ने मायके पहुंचकर गाली-गलौज किया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर मामला दर्ज किया है।


कोतवाली क्षेत्र के गोदावरी स्टेट कॉलोनी निवासी निहारिका राठौर ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका विवाह चार अप्रैल 2021 को दमन सिंह सोंधी निवासी गोकुल धाम कॉलोनी हल्द्वानी से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले दहेज में 50 लाख रुपयों की मांग करने लगे। दहेज न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती। 28 सितंबर 2023 को ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। वह मायके में रहने लगी। 24 फरवरी को दोपहर एक बजे पति समेत अन्य ससुराल वाले उसके मायके आए और गाली-गलौज व मारपीट की। दहेज न देने पर पति की दूसरी शादी कर देने की बात भी कही। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति दमन सिंह, सास दलजीत कौर, ननद हरदीप कौर, ममिया ससुर हरविंदर कौर के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed