{"_id":"665f9a0e2d259b287a048964","slug":"when-route-diversion-happened-e-rickshaw-drivers-acted-arbitrarily-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117376-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रूट डायवर्जन हुआ तो ई-रिक्शा चालकों ने की मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रूट डायवर्जन हुआ तो ई-रिक्शा चालकों ने की मनमानी
विज्ञापन
पीलीभीत। लोकसभा की मतगणना को लेकर शहर में रूट डायवर्जन किया गया था। इसके चलते ई-रिक्शा चालकों की मनमानी हावी रही। यात्रियों से दोगुने राशि वसूली गई। ऐसे में कई लोग पैदल ही एक चौराहे से दूसरे चौराहे तक पहुंचे।
लोकसभा की मतगणना को देखते हुए शहर के असम चौराहे से ओवरब्रिज की ओर, रामलीला से डिग्री कॉलेज की ओर का मार्ग पूरी तरह से वाहनों के लिए प्रतिबंधित था। इसके साथ ही अंडरपास से भी लोगों को आवाजाही पर रोक थी। इससे नौगवां चौराहे से असम चौराहे और असम चौराहे से रामलीला चौराहे को जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ई-रिक्शा चालकों ने सवारियों को एक चौराहे से दूसरे चौराहे तक पहुंचाने के लिए 10 की जगह 20 रुपये वसूले। इससे कुछ लोगों ने तो ई-रिक्शा का सहारा लिया, बाकी पैदल ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचे। इसके चलते चौराहों पर दिन में कई बार ई-रिक्शा चालकों की यात्रियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
इस संबंध में ई-रिक्शा चालकों का कहना था कि उन्हें असम चौराहे तक जाने के लिए करीब तीन से चार किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ा, इस कारण उन्होंने किराया अधिक वसूला। इसके साथ ही टाइगर तिराहे से ईदगाह क्रॉसिंग को आने वाले मार्ग पर दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी।
--
दोपहर तक रही सख्ती, इसके बाद मिलने लगी छूट
पीलीभीत। मंडी समिति में मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुई। इसके लिए रामलीला रोड और टनकपुर हाईवे पर वाहनों को डायवर्ट किया गया था। दोपहर तक डायवर्जन का पालन होता रहा, लेकिन इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।
सुबह से दोपहर तक पुलिसकर्मी सक्रियता के साथ लगे रहे। दोपहर दो बजे के बाद जैसे ही मंडी से भीड़ कम होती गई तो वाहनों की आवाजाही में भी छूट मिलने लगी। हालांकि, बड़े वाहनों को शाम तक प्रवेश नहीं दिया गया। संवाद