फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When OPD opened after three days, a crowd of patients gathered

Pilibhit News: तीन दिन बाद ओपीडी खुली तो उमड़ी मरीजों की भीड़

Tue, 15 Oct 2024 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
When OPD opened after three days, a crowd of patients gathered
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय के दवा वितरण कक्ष पर लगी लोगों की लाइन।संवाद
पीलीभीत। तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुली तो सुबह आठ बजे से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लग गईं। सोमवार को 1700 नए पर्चों के अलावा पुराने मरीज भी पहुंचे। अस्पताल के हर कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

मौसम के बदलाव के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। नवमी, दशहरा व रविवार का अवकाश होने के कारण जिला अस्पताल में सिर्फ गंभीर मरीजों को उपचार मिल सका। सोमवार को जब ओपीडी खुली तो सुबह आठ बजे से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अधिकतर चिकित्सक कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी कतार रहीं। आलम यह था कि घंटों बाद मरीज का नंबर आया। सबसे ज्यादा भीड़ फिजिशियन व ईएनटी कक्ष के बाहर रही। कतार में लगे लोगों की आपस में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
लैब के बाहर भी लगी रही लंबी कतार
मौसम के बदलाव के चलते जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित मरीज ज्यादा पहुंच रहे है। ऐसे में चिकित्सक बिना जांच के उपचार नहीं कर रहे हैं। इसके चलते पैथोलाॅजी लैब के बाहर भी मरीजों की लंबी कतार रही।
--
मौसम में बदलाव की वजह से ओपीडी में बुखार और खांसी के मरीज अधिक आ रहे हैं। मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

-डॉ. आरके सागर, सीएमएस

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय के दवा वितरण कक्ष पर लगी लोगों की लाइन।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय के दवा वितरण कक्ष पर लगी लोगों की लाइन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed