फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When officials did not arrive to take the memorandum, BKU workers got angry, blocked Tanakpur Highway

Pilibhit News: ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे अधिकारी तो भड़के भाकियू कार्यकर्ता, टनकपुर हाईवे किया जाम

Sat, 02 Sep 2023 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 02 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
When officials did not arrive to take the memorandum, BKU workers got angry, blocked Tanakpur Highway
शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर जाम लगाये भाकियू कार्यकर्ता । संवाद
पीलीभीत। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भाकियू की पंचायत मंडी परिसर में किसान विश्राम गृह में हुई। यहां अधिकारियों को ज्ञापन लेने के लिए बुलाया गया। काफी देर इंतजार के बाद भी किसी प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने पर भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए टनकपुर हाईवे के उपाधि कॉलेज चौराहे पर शृंखला बनाकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर ज्ञापन लिया। इसके बाद जाम खुला।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) की पंचायत शुक्रवार को कृषक विश्राम गृह मंडी परिषद में जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी की अध्यक्षता में हुई। पंचायत के बाद किसी प्रशासनिक अधिकारी को वहां पहुंचकर ज्ञापन लेना था। सूचना देने के बाद भी जब दो बजे तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो कार्यकर्ता भड़क गए। वे जिलाध्यक्ष की सहमति से नारेबाजी करते हुए उपाधि कॉलेज चौराहे पर पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। कुछ कार्यकर्ता शृंखला बनाकर खड़े हो गए। इससे हाईवे पर यातायात बंद हो गया।
विज्ञापन

जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। जाम लगने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से वार्ता की और ज्ञापन लिया। साथ ही समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया, तब कहीं एक घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने कहा कि मंडी समिति में सब्जी व फल का व्यापार करने के लिए थोक विक्रेताओं को लाइसेंस जारी किए गए हैं, लेकिन मंडी अधिकारियों की मिलीभगत से बाहरी लोग फुटकर में व्यापार कर रहे हैं। मंडी में बिरयानी तक बिकती है। जिला उपाध्यक्ष बाबू राम वर्मा ने कहा तहसील में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। शासन के निर्देशों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है।

ब्लॉक अध्यक्ष तारा सिंह ने कहा की पूरनपुर में चकबंदी न होने के कारण किसान परेशान है। तत्काल प्रभाव से पूरनपुर में चकबंदी कराई जाए। इस दौरान नंदकिशोर राठौर,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजय दीक्षित, दौलत सिंह प्रजापति, डोरी लाल, दयाराम, अमित कुमार माथुर, शेर सिंह, जीवनलाल, बेनीराम, विमला देवी, रामप्रसाद सहित काफी किसान मौजूद रहे।

शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर जाम लगाये भाकियू कार्यकर्ता । संवाद

शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर जाम लगाये भाकियू कार्यकर्ता । संवाद

शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर जाम लगाये भाकियू कार्यकर्ता । संवाद

शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर जाम लगाये भाकियू कार्यकर्ता । संवाद

शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर जाम लगाये भाकियू कार्यकर्ता । संवाद

शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर जाम लगाये भाकियू कार्यकर्ता । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed