फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When demand of two lakh rupees was not met, abortion was done by giving medicines

Pilibhit News: दो लाख रुपयों की मांग पूरी न होने पर दवाई खिलाकर गर्भपात कराया

Tue, 21 May 2024 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
When demand of two lakh rupees was not met, abortion was done by giving medicines
पूरनपुर। दहेज मेेंं दो लाख रुपयों की मांग पूरी न होने पर पति व अन्य ससुरालियों ने जबरन दवाई खिलाकर महिला का गर्भपात करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक साल पहले घुंघचाई थाना क्षेत्र में उसकी शादी हुई थी। शादी के तीन महीने के बाद दहेज की मांग को लेकर उसका शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। तीन-तीन दिन तक भूखा-प्यासा उसे कमरे में बंदकर रखा गया। दहेज में दो लाख रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर गर्भवती होने पर जबरदस्ती दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया गया। जानकारी पर उसके पिता 13 मई को ससुराल पहुंचकर उसे घर ले आए। उसका जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। विवाहिता ने पति, ससुर और सास पर आरोप लगाया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की ओर से उसके पति, सास, ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed