{"_id":"66e6d7b087a733b682036e7e","slug":"when-asked-to-return-the-pledged-jewellery-he-was-abused-and-threatened-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122504-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गिरवी रखा जेवरात वापस मांगने पर गाली-गलौज कर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गिरवी रखा जेवरात वापस मांगने पर गाली-गलौज कर धमकाया
विज्ञापन
पूरनपुर। बीमारी की वजह से इलाज के लिए गिरवी रखे जेवरात रुपये जमा करने के बाद भी ज्वैलर्स ने वापस नहीं किए। आरोप है कि गलीगलौज कर धमकाया गया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने ज्वैलर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव लोधीपुर निवासी कमालुद्दीन ने बताया कि वर्ष 2023 में इलाज के लिए जरूरत पर नगर के अंशुल खंडेलवाल के पास एक जनवरी 2023 को सोने की चार चूड़ी, सोने का झूमर, एक अंगूठी के अलावा 21 अगस्त 2023 को एक जोड़ी सोने की झुमकी 40 हजार रुपये में और इसके बाद सात तोला जेवरात 1.35 लाख रुपये में गिरवी रखे।
जेवरात छुड़ाने के लिए उसने अलग-अलग तिथियों में कुल 91 हजार रुपये जमा किए। बावजूद इसके सराफ गिरवी रखा माल वापस करने में टाल-मटोल करने लगा। 14 अप्रैल 2024 को माल वापस मांगने पर गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर कमालुद्दीन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।