{"_id":"67326ed06844788ff70beaec","slug":"when-asked-to-check-the-car-three-youths-beat-up-the-policemen-and-tore-their-uniforms-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-125401-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कार चेक करने को कहा तो तीन युवकों ने पुलिसकर्मियों को पीटा, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कार चेक करने को कहा तो तीन युवकों ने पुलिसकर्मियों को पीटा, वर्दी फाड़ी
Tue, 12 Nov 2024 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। ईदगाह चौराहे पर रविवार देर रात पुलिस ने एक कार रोकी और चेक करने को कहा, तो उसमें सवार तीन युवकों ने गालीगलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। युवकों ने चार पुलिसकर्मियों को पीटा और वर्दी फाड़ दी। इनमें से एक दरोगा का गला भी दबाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मुरादाबाद के तीनों युवकों को जेल भेज दिया है। कार से बड़ी मात्रा में दवाइयां मिली हैं।
कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीम रविवार देर रात ईदगाह चौराहे पर गश्त कर रही थी। इस दौरान शाहजहांपुर की ओर से एक कार आई। जांच के लिए रुकवाने पर उससे तीन युवक उतरे और अभद्रता करने लगे। मारपीट करते हुए टीम प्रभारी दरोगा अनुज कुमार का गला दबा दिया। इसके बा तीनों युवकों को कोतवाली लाया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के गांव फतेहपुर खास निवासी नौशाद, अमानत हुसैन और रुकसाद अली बताया। आरोपी गाड़ी के कागज भी नहीं दिखा सके। दरोगा अनुज कुमार की तहरीर पर पुलिस से गालीगलौज, अभद्रता, मारपीट, वर्दी फाड़ने, जान से मारने की कोशिश, गाड़ी व दवाइयों के कागज न होने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। घायल दरोगा अनुज कुमार, आयुष कुमार, सिपाही निशांत कुमार और मनीष कुमार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।