{"_id":"6a08d76886d5666eea07e545","slug":"when-a-dispute-arose-over-the-land-of-the-banyan-tree-site-the-administration-measured-and-divided-it-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-159684-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वट वृक्ष स्थल की भूमि पर विवाद छिड़ा तो प्रशासन ने पैमाइश कराकर कराई तूदाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वट वृक्ष स्थल की भूमि पर विवाद छिड़ा तो प्रशासन ने पैमाइश कराकर कराई तूदाबंदी
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर एसडीएम, सीओ और राजस्व टीम ने शनिवार दोपहर तक की पैमाइश, मुस्लिम पक्ष की भूमि पर है वट वृक्ष, महिलाओं ने दिन में की पूजा-अर्चना
पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम टंडोला में वट वृक्ष स्थल की भूमि को लेकर विवाद छिड़ा तो जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ने सीओ और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई। वट वृक्ष मुस्लिम पक्ष की भूमि पर है। उसके बगल में सरकारी भूमि भी है। एसडीएम ने पैमाइश कराकर तूदाबंदी करा दी। वहीं, दिन में वट सावित्री का व्रत रखने वाली महिलाओं ने वट वृक्ष स्थल पर पूजा-अर्चना भी की।
शहर से सटे वनकटी मार्ग स्थित भूमि पर वट वृक्ष है। वहां ग्रामीण लंबे समय से पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने भूमि पर विवाद होने की चर्चा कर माहौल गरमा दिया। आरोप लगाया कि उस स्थल पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारियों की शिकायत मिलने पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह के नेतृत्व में सीओ सदर नताशा गोयल व न्यूरिया पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राजस्व टीम ने स्थल की पैमाइश की। जांच में सामने आया कि वट वृक्ष निजी भूमि पर है। उसके बगल में सरकारी भूमि है। पैमाइश कराकर अधिकारियों ने सरकारी भूमि और वट वृक्ष स्थल के बीच तूदाबंदी करा दी।
इधर, एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह का कहना है कि जिस भूमि पर वट वृक्ष है। वह निजी भूमि है। उसके बगल में सरकारी भूमि है। दूसरे समुदाय की भूमि पर वट वृक्ष है। पूजा करने का कोई विवाद नहीं। शिकायत पर दोनों पक्षों से बात की। दोनों पक्षों की मौजूदगी में शनिवार की दोपहर तक भूमि की पैमाइश कराई। निजी भूमि और सरकारी भूमि के बीच तूदाबंदी करा दी है। शनिवार को महिलाओं ने वट वृक्ष स्थल पर पूजा भी की। किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। संवाद