फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wheat seed will now two thousand rupees subsidy

गेहूं बीज पर अब मिलेगी दो हजार रुपये सब्सिडी

Wed, 09 Dec 2015 11:42 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 09 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wheat seed will now two thousand rupees subsidy
सरकारी गोदामों से कृषि बीज लेने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। बीज
विज्ञापन
पर मिलने वाली सब्सिडी पर प्रदेश सरकार ने छह सौ रुपये और बढ़ा दिए हैं। इससे सब्सिडी 1400 रुपये से बढ़कर दो हजार रुपये हो गई है।

किसानों को अनुदान पर गेहूं बीज देने के लिए शासन ने डीबीटीएल योजना शुरू की थी। इसके तहत ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसानों को सरकारी गोदाम से पूरे दाम देकर गेहूं बीज खरीदना था।

इस गेहूं बीज पर प्रति क्विंटल मिलने वाली 1400 रुपये की सब्सिडी सीधे लाभार्थी किसान के बैंक खाते में भेज दी गई थी। इसके तहत अब तक जिले में 2653 किसानों ने पंजीकरण कराया है और अभी भी पंजीकरण जारी है।

शासन ने इसकी तारीख बढ़ाकर 30 दिसंबर कर दी है। साथ ही गेहूं बीज पर मिलने वाली सब्सिडी भी बढ़ा दी है।
दरअसल अब तक मिलने वाली 1400 रुपये की सब्सिडी में एक हजार रुपये केंद्र और 400 रुपये प्रदेश सरकार से मिल रही थी।

इसमें अब प्रदेश सरकार ने भी अपने अंश बढ़ाकर केंद्र सरकार के बराबर एक हजार रुपये कर दिया है। इस प्रकार किसानों को मिलने वाली सब्सिडी में छह सौ रुपये बढ़ गए हैं। कृषि उपनिदेशक एके सिंह ने बताया किसानों को दो हजार रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी दिए जाने का शासनादेश प्राप्त हो गया है।
गेहूं बीज ले चुके किसान भी होंगे लाभान्वित
गेहूं बीज पर बढ़ी सब्सिडी का लाभ अब तक बीज खरीद चुके किसानों को भी मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने बताया कि 30 दिसंबर तक पंजीकरण कराकर गेहूं बीज लेने वाले किसानों को प्रति क्विंटल दो हजार रुपये की सब्सिडी डीबीटीएल के माध्यम से सीधे खाते में भेजी जाएगी।
120 रुपये प्रति किलो मिलेगी अरहर की दाल
पीलीभीत। दालों पर बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने पहल की है। कलेक्ट्रेट स्थित कर्मचारी कल्याण निगम की कैंटीन पर 120 रुपये प्रति किलो की दर से अरहर दाल उपलब्ध कराई गई है। इसे सरकारी कर्मचारियों के अलावा आम उपभोक्ता भी खरीद सकते हैं।

अरहर की दाल से राहत को पहले प्रशासन की मदद से शहर व पूरनपुर के कुछ दुकानों पर छूट पर अरहर की दाल उपलब्ध कराई गई थी। इससे लोगों को काफी राहत मिली थी।

अब सरकारी स्तर पर भी इसकी व्यवस्था की गई है। कर्मचारी कल्याण निगम के जिला प्रबंधक सगीर अहमद ने बताया कि निगम कैंटीन पर एक किलो की पैकिंग में अच्छी क्वालिटी की दाल उपलब्ध है।
विज्ञापन


इसे सरकारी कर्मचारियों के अलावा आम उपभोक्ता भी प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति को राशन कार्ड लेकर आना होना। प्रति राशन कार्ड दो किलो अरहर की दाल एक व्यक्ति को दी जाएगी। जिला प्रबंधक ने बताया कि गुरुवार से दाल का वितरण प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed