{"_id":"66259426aba6b06bd70d0634","slug":"wheat-procurement-will-start-in-the-market-from-today-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-115099-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मंडी में आज से शुरू होगी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मंडी में आज से शुरू होगी गेहूं खरीद
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों की रवानगी के चलते 18 तारीख से बंद थी खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के चलते मंडी समिति में 18 अप्रैल से सरकारी केंद्रों पर गेहूं खरीद बंद कर दी गई थी। मतदान के संपन्न होने के बाद सोमवार से मंडी के सभी क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हो जाएगी।
लोकसभा चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी मंडी समिति से की जानी थी। इसके लिए अधिगृहीत वाहनों को 17 अप्रैल से ही मंडी समिति में खड़ा कराया गया था। 18 अप्रैल की सुबह से ही पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का क्रम शुरू कर दिया गया। 19 अप्रैल को मतदान समाप्त होने के बाद से देर रात तक स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखवाई जाती रहीं।
मंडी समिति में चुनाव प्रक्रिया होने के चलते सरकारी गेहूं की खरीद बंद करने के निर्देश जारी किए गए थे। कहा गया था कि मतदान प्रक्रिया के चलते 18 से 20 अप्रैल तक खरीद न की जाए। 21 अप्रैल रविवार होने के चलते खरीद नहीं की गई। सोमवार से मंडी समिति में गेहूं की सरकारी खरीद आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन
डिप्टी आरएमओ वीके शुक्ला ने बताया सोमवार से खरीद विधिवत शुरू कराई जाएगी, ताकि लक्ष्य की पूर्ति हो सके।