{"_id":"67d8699d1bf45a3c0301b651","slug":"wheat-procurement-started-amidst-half-hearted-preparations-account-not-opened-on-the-first-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-132516-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आधी-अधूरी तैयारियों के बीच शुरू हुई गेहूं खरीद, पहले दिन नहीं खुला खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आधी-अधूरी तैयारियों के बीच शुरू हुई गेहूं खरीद, पहले दिन नहीं खुला खाता
Mon, 17 Mar 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर मंडी समिति में गेहूं खरीद का लगाया गया बैनर।संवाद
पीलीभीत। जिले में सोमवार से आधी-अधूरी तैयारियों के बीच गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई। पहले दिन एक भी किसान गेहूं बेचने के लिए नहीं पहुंचा। शहर में मंडी समिति के क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखीं, लेकिन पूरनपुर व देहात क्षेत्र के कई केंद्रों पर बैनर तक नहीं टंग सके।
जिले में गेहूं खरीद के लिए 138 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। खरीद के पहले दिन दूरदराज क्षेत्रों में देर शाम तक कांटा, बारदाना एवं अन्य सामग्री पहुंचती रही। डीएम संजय कुमार सिंह ने अफसरों के साथ मंडी समिति के गेहूं क्रय केंद्रों की स्थिति को परखा। बारदाना, कांटा-बाट, नमी मापक यंत्र आदि को देखा।
डीएम ने गेहूं खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए साथ ही भुगतान जल्द से जल्द किसानों के खाते में भेजने के लिए कहा। किसानों के बैठने, पेयजल आदि की व्यवस्था बेहतर करने के भी निर्देश दिए। डिप्टी आरएमओ विजय शुक्ला ने बताया कि अभी कटाई ठीक से शुरू नहीं हुई है। अप्रैल माह में गेहूं की आवक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
खुले बाजार में महंगा बिक रहा गेहूं
गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2475 रुपये निर्धारित है। वहीं, खुले बाजार में इन दिनों गेहूं 2800 से तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। नया गेहूं बाजार में आने के बाद दाम कम जरूर होंगे, मगर समर्थन मूल्य से अधिक दाम बाजार में रहने की उम्मीद है। ऐसे में लक्ष्य पूरा करना अधिकारियों के ढेढ़ी खीर होगा।
00
इन विभागों के खोले गए केंद्र
जिले में खाद्य विभाग के 29, पीसीएफ के 28, यूपीएसएस के 28, पीसीयू के 33, नैफेड के चार, एनसीसीएफ के चार और भारतीय खाद्य निगम के 12 केंद्र खोले गए हैं। पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर खरीद का खाता नहीं खुल सका।
000
आज से व्यवस्थाएं दुरुस्त होने का दावा फोटो: 2
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र में स्वीकृत 38 में से अधिकांश राजकीय क्रय केंद्रों पर सोमवार को बैनर तो लग गए लेकिन और सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। मंडी सचिव नाजिम अली ने बताया कि सभी केंद्र प्रभारियों को मंडी कार्यालय से आवश्यक सामग्री सोमवार को ही आवंटित कर दी गई है। मंगलवार को सभी केंद्रों पर मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। संवाद
000
कई केंद्रों पर बैनर तक नहीं लगे
फोटो: 13
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र में 60 गेहूं खरीद केंद्र खुलेंगे। इसमें से आठ खरीद केंद्र पुवायां तहसील के पूरनपुर में जोड़े गए 94 गांवों में होंगे। खरीद के पहले दिन मंडी समिति में आरएफसी के नौ खरीद केंद्रों पर केंद्र प्रभारी पहुंच गए। कई केंद्रों पर बैनर तक नहीं लग पाए हैं। संवाद