{"_id":"65e1f47b3ae651b6fe0c5668","slug":"wheat-procurement-silence-at-the-centers-on-the-first-day-in-charge-kept-waiting-for-the-farmers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-112794-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद : पहले दिन केंद्रों पर सन्नाटा, किसानों का इंतजार करते रहे प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद : पहले दिन केंद्रों पर सन्नाटा, किसानों का इंतजार करते रहे प्रभारी
विज्ञापन
इस बार एक माह पहले शुरू की गई है सरकारी खरीद, खोले गए हैं 145 खरीद केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। गेहूं खरीद के पहले दिन मंडी के खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। केंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार करते रहे। हालांकि कुछ किसानों ने केंद्र पर जाकर पंजीकरण कराया, लेकिन खरीद एक दाना भी नहीं हो सकी। इस बार शासन के निर्देश पर एक माह पहले ही गेहूं की सरकारी खरीद शुरू की गई है।
अब तक जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू की जाती थी। इस बार खरीद एक मार्च से शुरू की गई है। जबकि अभी खेतों में गेहूं कच्चा ही खड़ा है। ऐसे में इस माह खरीद हो पाने में भी संशय है। खरीद को लेकर अधिकारियों ने बृहस्पतिवार शाम तक केंद्रों पर तैयारियां पूरी करवा दी थीं।
शुक्रवार को केंद्र प्रभारी समय से अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गए और शाम तक रुके। इस बीच एक भी किसान अपनी उपज लेकर केंद्रों पर नहीं पहुंचा। मंडी समिति में केंद्रोें पर कुछ किसान आए तो उनके पास उपज नहीं थी। इन किसानों का पंजीकरण किया गया। दोपहर में डिप्टी आरएमओ वीके शुक्ला ने भी मंडी के केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का हाल जाना। केंद्र प्रभारियों को किसानों का पंजीकरण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
......
आढ़तों पर भी रहा सन्नाटा
केंद्रों पर पहले दिन जहां एक दाना भी नहीं पहुंचा। वहीं आढ़तों पर भी आवक शून्य ही रही। आढ़तों पर भी सन्नाटा ही रहा। कुछ आढ़तों पर लाही को सुखाया जा रहा था। कहा जा रहा है कि अभी गेहूं आने में कम से कम 20 दिन लग जाएंगे। इसके बाद ही मंडी में आवक शुरू हो सकेगी।
-
जारी किए गए कंंट्रोल रूम नंबर
खरीद को लेकर किसी प्रकार की असुविधा के लिए शासन के आदेश पर कंट्रोल रूम नंबर जारी किए गए हैं। इनमें संभागीय खाद्य नियंत्रक का 05881-2427342 व 2427115 और वाट्सएप का 8868857152 नंबर जारी किया गया है। इसके अलावा जिला खाद्य विपणन अधिकारी के कार्यालय का 05882- 255804 नंबर भी जारी किया गया है।
..........
फोटो : 1
बीसलपुर में भी एक भी दाने की खरीद नहीं
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र में खोले गए विभिन्न एजेंसियों के सभी 41 राजकीय गेहूं खरीद केंद्रों पर शुक्रवार को पहले दिन कोई भी किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा। मंडी सचिव नाजिम अली ने बताया कि सभी केंद्रों पर मानक के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध करi दी गई हैं। कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। एसडीएम महिपाल सिंह ने भी मंडी सचिव से खोले गए राजकीय गेहूं केंद्रों के बारे में जानकारी ली। संवाद
........
पहले दिन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। व्यवस्थाएं ठीक थीं। पहले दिन खरीद नहीं हो सकी। अभी खेतों में फसल तैयार न होने से आवक नहीं हो पा रही है।
- वीके शुक्ला, डिप्टी आरएमओ