फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   What kind of monkey shape do you think of us, how can we help you?

Pilibhit News: कपि आकृति तुम्ह कीन्हि हमारी, करिहहिं कीस सहाय तुम्हारी

Sun, 01 Oct 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 01 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
What kind of monkey shape do you think of us, how can we help you?
बीसलपुर। गांव न्यूरानपुर की रामलीला मेंं शनिवार को नारद मोह लीला का मंचन किया गया। इसमें दर्शाया गया कि राजा शील की पुत्री विश्व मोहिनी के स्वयंवर में अचानक नारद पहुंच जाते हैं। विश्व मोहिनी की सुंदरता देखकर नारद उस पर मोहित हो जाते हैं और शादी करने का निश्चय कर भगवान विष्णु से उनका रूप मांगते हैं।
विज्ञापन

भगवान विष्णु उन्हें बंदर का रूप दे देते हैं। नारद बंदर का रूप लेकर स्वयंवर में पहुंचते हैं तो सभी लोग उनका उपहास उड़ाने लगते हैं। भगवान विष्णु जब सुंदर राजकुमार का रूप धारण कर स्वयंवर में पहुंचते हैं तो विश्व मोहिनी उनके गले में वरमाला डाल देती हैं। इससे नाराज होकर नारद भगवान विष्णु को श्राप देते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें जिस बंदर का रूप दिया है, वही बंदर एक दिन उनके काम आएगा। वह पत्नी की तलाश में जंगलों में भटकेंगे।
विज्ञापन

भगवान विष्णु नारद के श्राप को सहर्ष स्वीकार कर लेते हैं। नारद को बताते हैं कि उन्होंने यह सब विश्व के कल्याण के लिए नारद का मोह भंग करने के लिए किया। दांव पर लग जाता। भगवान विष्णु ने यह भी कहा कि विश्व मोहिनी का स्वयंवर नारद मोह भंग करने के लिए आयोजित किया गया था। अगर नारद जी नारायण की भक्ति छोड़ विश्व मोहिनी के मोह में फंस जाते तो विश्व का कल्याण दांव पर लग जाता। यह सुनकर नारद लज्जित हुए और उन्होंने भगवान विष्णु से माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed