फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Weather Update People shivered due to cold wind in Pilibhit

Weather: पीलीभीत में सर्द हवा से ठिठुरे लोग, धूप रही बेअसर; छह डिग्री से नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान

Thu, 14 Dec 2023 04:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Dec 2023 04:10 PM IST
सार

पीलीभीत में बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे के बाद धूप खिली, लेकिन शीतलहर चलते रहने के कारण धूप का प्रभाव कम रहा। 

विज्ञापन
Weather Update People shivered due to cold wind in Pilibhit
ठंड से ठिठुरे लोग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। बृहस्पतिवार को सुबह कोहरा छाया रहा। लेकिन कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया। इस दौरान गुनगुनी धूप निकलने से ठंड में थोड़ी राहत जरूर महसूस की गई। हालांकि, धूप निकलने के बाद भी हवा चलने से लोगों को ठंड का एहसास होता रहा।

विज्ञापन


दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों चलीं तेज हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया था। साथ ही अधिकतम तापमान लुढ़क कर 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री पर पहुंच गया था। 
विज्ञापन

 
शीतलहर से बेअसर रही धूप बुधवार से शुरू हुआ गुनगुनी धूप निकलने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा, जिससे दिन के समय लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन दिनभर शीतलहर चलते रहने के कारण धूप का प्रभाव कम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रात को सड़कों पर निकलने वाले लोगों को गलन का एहसास होता रहा। अब अलाव का भी सहारा लेने लगे हैं। हालांकि अधिकतम तापमान बुधवार की तरह ही 22 डिग्री पर एवं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर ही बना रहा। वहीं, दूसरी तरफ ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को फायदा पहुंचने की बात कही जा रही है। 

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि जितनी ठंड बढ़ेगी, गेहूं का प्रसार उतना तेज होगा। उन्होंने बताया कि ठंड से सरसों को भी फायदा होगा। अभी न्यूनतम तापमान में और भी कमी आने का अनुमान हैं। क्योंकि जिस हिसाब से पहाड़ों की ओर से ठंडी हवाएं आ रही हैं वह तापमान में गिरावट करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed