{"_id":"5ae0e3d04f1c1b58098b66ab","slug":"weather-turns-heater","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य देव के तेवर हुए और कड़े गर्मी से लोग बेहाल, सड़कें हुईं सूनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य देव के तेवर हुए और कड़े गर्मी से लोग बेहाल, सड़कें हुईं सूनी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में मौसम के तेवर काफी तल्ख हो गए हैं। कड़ी धूप और भीषण गर्मी के कारण सुबह 10 बजे के बाद घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। दोपहर 12 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगता है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो अप्रैल माह में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। सुबह मौसम सामान्य था लेकिन जैसे जैसे सूरज चढ़ना शुरू हुआ गर्मी बढ़ने लगी। दोपहर तक स्थिति बहुत गंभीर हो गई। कड़ी धूप के कारण लोग अपने घरों या आफिसों में ही सिमट कर रहे।
भीषण गर्मी के कारण लोग डायरिया व अन्य मौसमी बीमारियों की भी गिरफ्त में आ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा बच्चे बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। लोगों को यात्रा आदि में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लोग सिर और आंखों के बचाव के लिए तौलिया, चश्मे, दस्ताने, टोपी आदि का प्रयोग भी कर रहे हैं।