फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   weather

टूटा तीन साल का रिकॉर्ड, 36 घंटों में 45 मिमी बारिश

Sun, 09 Oct 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:43 AM IST
सार

बरसात ने पिछले तीन सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है।जिले में बृहस्पतिवार से लगातार हो रही बारिश से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।

विज्ञापन
weather
पीलीभीत में गांव लदपुरा स्थित एक खेत में बारिश से खराब हुई धान की फसल। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। बारिश किसानों पर कहर बनकर टूटी है। बरसात ने पिछले तीन सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। बीते 36 घंटे में 45 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि पिछले साल इसी अक्तूबर माह में 45 मिलीमीटर बारिश हुई थी। लगातार हो रही बरसात से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। लगातार बारिश होने से खेतों में पानी भरने से फसल तैर रही हैं।
विज्ञापन

इस बार मानसून के दौरान जिले में नाममात्र की बारिश हुई थी। सिंचाई के लिए किसानों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी थी। जिले को सूखागस्त घोषित करने की मांग की जा रही थी, लेकिन अब बारिश किसानों को तबाह कर रही है। पिछले 36 घंटों में हुई बारिश ने धान की फसल तबाह कर दी है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका का कहना है कि बारिश से धान की फसल को जबरदस्त नुकसान हुआ है। अब तक की ऊंचे स्थानों पर बारिश का कम असर है, मगर निचले इलाकों की कृषि फसलों को 20-25 फीसदी नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि जिले में 1.35 लाख हेक्टेयर में धान की फसल बोई गई है। पिछले साल 19,20,21 अक्तूबर को बारिश हुई थी। तब काफी फसल कट चुकी थी। बालियां पक र्गइं थीं। अभी अगर खेतों में पानी नहीं भरा हो तभी फसल बच सकेगी। रही बात नुकसान की तो यह सर्वे के बाद ही बताया जा सकता है।
भाकियू ने की किसानों को मुआवजा देने की मांग
बारिश से धान की फसल को हो रहे नुकसान से किसान परेशान है। भाकियू अराजनीतिक के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह ने मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि दो दिन से हो रही बारिश से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। कई किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। अभी तीन दिन और बारिश की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
दिनभर छाए रहे बादल, तीन दिन और बारिश के आसार
शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार देर शाम तक जारी रही
अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
पीलीभीत। जिले में बृहस्पतिवार से लगातार हो रही बारिश से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। एसी, कूलर व पंखे चलना बंद हो गए हैं। शनिवार को तीसरे दिन भी बादल छाए रहे और दोपहर तक झमाझम बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी मंगलवार तक बारिश का संभावना बनी हुई है।
शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश शनिवार शाम तक जारी रही। इसके कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो शनिवार को गिरकर अधिकतम 23 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस तरह तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका का कहना है कि मंगलवार तक हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
तीन साल में अक्तूबर माह में बरसात का आंकड़ा
सन 2020 : अक्तूबर माह में- 15-20 एमएम
सन 2021 : अक्तूबर माह में - 45 एमएम
सन 2022 : अक्तूबर माह में - तीन दिन में 45 एमएम
चिकित्सकों ने कहा-सर्दी के मरीज बढ़ेंगे
जिला अस्पताल के फीजिशियन डॉ. रमाकांत सागर का कहना कि बारिश से अचानक तापमान में गिरावट आई है। मौसम में बदलाव होने से सर्दी, जुकाम की समस्या बढ़ेगी। बुखार में कुछ हद तक कमी आएगी। उन्होंने बताया कि लोग शरीर को ढक कर रखें। सुबह शाम गर्म पानी पीने के साथ कपड़े पहनने में लापरवाही नहीं दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed