फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   weather

13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

Fri, 29 Jan 2021 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
weather
पीलीभीत। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर तराई में पड़ रहा है। बर्फीली हवा चलने से ठंड बरकरार है। दोपहर में निकलने वाली धूप भी लोगों को पूरी तरह से राहत नहीं दे पा रही है। 13 घंटे प्रति किमी की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवा ठिठुरन बनाए है। सुबह-शाम की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन

साल के अंतिम दिनों में शीतलहर कहर बरपा रही है। पिछले कई दिनों से मौसम ठंडा बना हुआ है। बृहस्पतिवार रात से ही हवा तेज हो गई थी। कोहरा छाने से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर सीधा असर पड़ा था। वाहनों की रफ्तार थम गई थी। शुक्रवार सुबह भी मौसम सर्द बना रहा। बादल छाए रहे और तेज हवा चलती रही। सुबह 11 बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए और दोपहर में धूप खिली रही। मगर धूप लोगों को खास राहत नहीं दे सकी। बर्फीली हवा के आगे धूप की गर्माहट का पता ही नहीं लगा। ठिठुरन बनी रही। आलम यह रहा कि धूप में बैठकर भी लोग ठिठुरते दिखाई दिए। शाम को दोबारा बादल छाने लगे। इससे मौसम ठंडा होने लगा। पाला भी लगातार गिर रहा है। फिलहाल ठंड भले ही लोगों को बेहाल कर रही हो, लेकिन किसानों के लिए मुफीद साबित हो रही है। फसलों के लिए मौसम फायदेमंद बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी इसी तरह से सर्दी बनी रहने की उम्मीद है। फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed