{"_id":"60de09e48ebc3e72da70646f","slug":"weather-in-pilibhit-pilibhit-news-bly451735210","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी से लोग बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पिछले कई दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ने से लोग बेहाल हैं। बृहस्पतिवार को पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हवा बंद रहने से उमस बनी हुई है।
पिछले महीने हुई बारिश के बाद लोगों को लगा था कि अब मानसून की दस्तक के साथ गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। मगर पिछले तीन दिन से लगातार पड़ रही गर्मी ने सभी को बेचैन कर दिया है। अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रह रहा है। हवा न चलने से बृहस्पतिवार को भी उमस भरी गर्मी रही। दोपहर में तेज धूप होने से बाजारों में भीड़ कम रही और सड़कों सुनसान जैसी दिखीं। शाम को भी कोई राहत नहीं मिल सकी। बाजार से लेकर घरों तक सभी जगह लोग गर्मी से परेशान दिखाई दिए।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि अचानक मानसून हल्का पड़ गया है। अभी दो-तीन दिन और इसी तरह से गर्मी रहने की उम्मीद है। मगर हवा का रुख बदलने के बाद चार जुलाई या फिर उसके बाद मौसम बदल सकता है।