फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Weather change in district.

Pilibhit News: इस सीजन की सबसे ठंडी रही बुधवार की रात

Thu, 01 Jan 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 01 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Weather change in district.
पीलीभीत। तराई के जिले में बुधवार की रात बीते साल की सबसे ठंडी रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि नव वर्ष के पहले दिन बादल छंटते ही सूरज चमका। दोपहर में धूप खिलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग की ओर से बादल छंटने के बाद अब सर्दी और बढ़ने का पूर्वानुमान दिया गया है।
विज्ञापन

बीते 21 दिसंबर की रात न्यूनतम तापमान घटकर 5.8 डिग्री पर आ गया था। इसके बाद न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे कुछ बढ़ोत्तरी होने लगी, लेकिन 31 दिसंबर की रात पारा नीचे लुढ़क गया। इससे बीते साल की अंतिम रात सबसे सर्द रही। बृहस्पतिवार को सुबह के समय बादल छंटने लगे। इसके बाद सूरज चमक उठा। दोपहर में कई दिन बाद धूप खिली तो लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिल गई। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि जिले में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 5.5 और अधिकतम 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। डॉ. ढाका के अनुसार बुधवार की रात पूरे साल के दौरान सबसे सर्द रही है। उन्होंने बताया कि बर्फीली हवा चलने से बादल छंट गए हैं। इससे अब सर्दी और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed