{"_id":"d853d9b9f328a049d583a3b8921c3a90","slug":"weather-change-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से दोपहर तक छाए रहे काले बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से दोपहर तक छाए रहे काले बदरा
पीलीभीत।
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों से पड़ रही
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बाद गुरुवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे।
हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि दोपहर बाद निकली धूप से
मौसम एक बार फिर गर्म हो गया, लेकिन सायं फिर आसमान में छाए काले बादलों ने
गर्मी से कुछ राहत दी।
मौसम के उतार चढ़ाव के चलते भीष्ण गर्मी से जूझ रहे लोगों को गुरुवार का दिन राहत दे गया। आसमान में सुबह से छाए बादलों से दिन का तापमान अधिकतम 42.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई तो किसानों के चेहरे खिल उठे।
उन्हें उम्मीद थी कि बारिश होगी जिससे उनके खेत में सिंचाई अभाव में सूख रहीं फसलों को काफी लाभ पहुंचेगा, लेकिन दोपहर बाद निकली धूप ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। गर्मी ने भी एक बार फिर जोर पकड़ा, लेकिन डूबते शाम होने के साथ आसमान में फिर काले बादल छाने से लोगों को गर्मी से एक हद तक निजात मिल गई।