फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wear shoes on entering the temple police getting trounced

जूते पहन मंदिर में घुसने पर पुलिस की हो रही फजीहत

Tue, 26 Jul 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 26 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Wear shoes on entering the temple police getting trounced
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सोशल साइट पर हुई फोटो अपलोड, खूब हो रही आलोचना
विज्ञापन

 गौरीशंकर मंदिर में सुरक्षा के लिहाज से लगाई गई पुलिस की एक चूक ने उसे आलोचना का शिकार बना दिया है। मंदिर में पुलिसकर्मियों के जूते पहनकर भीतर जाने का फोटो सोशल साइट पर वायरल होने के बाद से पुलिस की खासी फजीहत हो रही है 
सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए थे। प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल लगाया गया था। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों का एक फोटो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। इसमें कई पुलिस वाले मंदिर के भीतर जूते पहनकर खड़े हैं। इसे लेकर पुलिस की आलोचना हो रही है। फोटो पुलिस अधिकारियों को भी व्हाट्सएप पर भेजा गया है। 
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच ने जताया रोष 
पीलीभीत। मंदिर में पुलिसकर्मियों के जूते पहनकर जाने वाली फोटो वायरल होने के बाद हिंदू संगठन विरोध में आगे आने लगे है। मंगलवार शाम को हिंदू जागरण मंच की जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश शुक्ल और महामंत्री स्वतंत्र देवल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पवित्र सावन माह में गौरीशंकर मंदिर में पुलिसकर्मियों की करतूत की कढ़े शब्दों में आलोचना की गई। एक निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके बाद तय किया गया कि संगठन के पदाधिकारी 28 जुलाई को दोपहर 12 बजे एसपी को ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में अरुण बाजपेई, अजय शर्मा, मिथुन मिश्रा, आकाश सक्सेना, रवि शर्मा, दीपक सक्सेना, भारत सिंह, सागर, अमोघ मिश्रा, सुमित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed