फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wather

कोहरे ने बढ़ाई ठंड, नहीं खिली धूप

Sun, 18 Jan 2015 12:13 AM IST
pilibhit
pilibhit Updated Sun, 18 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
wather
कोहरे और ठंड के प्रकोप से मौसम में कोई तब्दीली न होने से लोग बेहाल दिखे। शनिवार को स्कूल जाने वाले बच्चे भी ठिठुरते हुए नजर आए। लोगों को धूप के दर्शन भी नहीं हुए। शाम होते ही ठंड ने फिर जिले को अपने आगोश में ले लिया। शनिवार न्यूनतम पारा 6.2 रहा।
विज्ञापन

तीन दिनाें से लगातार ठंड का प्रकोप जारी है। शनिवार को पूरे दिन कोहरा छाया रहा तथा ठंडी हवाओं के चलते लोग ठंड से ठिठुरते देखे गए। स्कूली बच्चे भी ठिठुरते हुए स्कूल गए। शनिवार को अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से शाम तक कोहरे की धुंध छाए होने के कारण सूर्य के भी दर्शन नहीं हुए। ठंड के प्रकोप के कारण शहर में सन्नाटे जैसी स्थिति बनी रही। शाम होते ही ठंड ने जोर पकड़ा तो लोग जल्दी ही घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

बीसलपुर। शनिवार को पूरे दिन बादल रहने से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। सर्दी रहने के कारण सरकारी कार्यालयों, संस्थाओं, बैंक शाखाओं, स्कूलों, ट्रेनों और बसों में काफी कम भीड़ दिखाई दी। बाजार भी सूनसान दिखे। ग्रामीण क्षेत्र के साप्ताहिक हॉट और पशु बाजार भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में शनिवार को भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। पूरे दिन कोहरा छाया रहा। अपरान्ह बाद कोहरे का प्रकोप बढ़ गया। इस दौरान शीत लहर भी चली। ठंड के चलते बाजार और सरकारी कार्यालयों में भीड़-भाड़ कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed