{"_id":"571f625b4f1c1bae3da91f8b","slug":"water-line-chock-cast-electricity-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर लाइन से सटाकर डाली जा रही बिजली लाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर लाइन से सटाकर डाली जा रही बिजली लाइन
ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
पाइप लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाराज नगर पालिका की टीम ने काम रुकवाया
चेयरमैन और ईओ ने एक्सईएन से की वार्ता
एक्सईएन का दूसरी जगह केबल डलवाने का आश्वासन
शहर में टनकपुर हाइवे के किनारे बिजली विभाग के ठेकेदार द्वारा डाली जा रही अंडर ग्राउंड विद्युत केबल को नगर पालिका की टीम ने पानी की पाइप लाइन से सटाकर विद्युत लाइन डालने की बात कहते हुए उसे रुकवा दिया। इस पर ठेकेदार के कर्मचारियों और नगर पालिका की टीम में मंगलवार की दोपहर काफी नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंचे चेयरमैन और ईओ ने विद्युत विभाग के एक्सईएन से वार्ता कर मामले की जानकारी दी, जिस पर एक्सईएन ने दूसरी जगह केबल डलवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला कहीं शांत हो सका।
जिला अस्पताल में 24 घंटे विद्युत सप्लाई के लिए स्वतंत्र फीडर का काम चल रहा है, जिसको रुपपुर के बिजली घर से जोड़ने के लिए टनकपुर हाइवे के किनारे 33 केवीए की विद्युत केबल डाली जा रही है। मंगलवार को आरटीओ कार्यालय के पास केबल डालने का काम चल रहा था। खुदाई के दौरान नगर पालिका की बिछी पानी की पाइप लाइन टूट गई, जिस पर जलकल के जेई सोमप्रकाश और जलकर प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पाइन लाइन से सटाकर डाली जा रही केबल पर आपत्ति जताई, और कहा कि इससे कभी भी हादसा संभव है। जिस पर ठेकेदार के कर्मचारियों और नगर पालिका की टीम में जमकर नोकझोंक होने लगी। सूचना पर पहुंचे चेयरमैन प्रभात जायसवाल और ईओ वीपी सिंह ने बिजली विभाग के एक्सईएन एलबी सिंह से वार्ता की, जिसके बाद एक्सईएन ने काम रुकवा दिया और फोन पर ही दूसरी जगह केबल डलवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर कहीं मामला शांत हो सका।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से मोबाइल पर वार्ता हुई है। उन्होंने केबल दूसरी जगह हटाकर डालने का आश्वासन दिया है। फिर भी इस संबंध में विभाग को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- वीपी सिंह, ईओ नगर पालिका
कार्य रुकवा दिया गया है। पानी की पाइप लाइन के पास केबल गलत है, जिसको जल्द ही दूसरी जगह डलवाया जाएगा।
- एलबी सिंह, एक्सईएन बिजली