फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   water level increase

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, राहुलनगर के किनारे तक पहुंचा पानी

Sat, 11 Jul 2020 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
water level increase
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से राहुलनगर गांव में खतरा बढ़ गया है। शारदा नदी राहुलनगर तक पहुंच गई है। इससे राहुलनगर के अलावा कालोनी नंबर छह के कुछ घरों में जलभराव हो गया। नदी का पानी चंदिया हजारा-राहुलनगर के रास्ते में आ गया। बाढ़ की आशंका को लेकर राहुलनगर के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

शारदा नदी की बाढ़ ने पिछले साल राहुलनगर गांव में बड़ी तबाही मचाई थी। कई एकड़ खेतों में लहलहाती फसलें और जंगल नदी में समा गए थे। गांव को बाढ़ से बचाने के लिए कई दिन तक बचाव कार्य चले थे। अफसरों ने बाढ़ के बाद स्थाई बचाव कार्य कराने का आश्वासन दिया था। मगर, बाढ़ समाप्त होने के बाद बचाव कार्य नहीं कराए गए। 20 दिन पहले गांव वालों ने कारसेवा करके नदी किनारे ठोकर बनाई थी। शारदा नदी का रुख राहुलनगर गांव की ओर था। तीन दिनों में हुई बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ गया। अब नदी का पानी राहुलनगर के किनारे तक पहुंच गया है। राहुलनगर गांव के अलावा कॉलोनी नंबर छह के कुछ घरों में भी जलभराव हो गया। इससे गांव वाले दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed