{"_id":"6630ed56114662cb700d1dd7","slug":"water-forest-and-land-are-the-basis-of-life-do-not-waste-them-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-115565-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जल, जंगल और जमीन जीवन,का आधार, न करें इन्हें बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जल, जंगल और जमीन जीवन,का आधार, न करें इन्हें बर्बाद
विज्ञापन
घने जंगलों और दुर्गम रास्तों से होकर मंदिर पहुंचे पहुंचे स्काउट गाइड
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र शीतलाखेत अल्मोड़ा में चल रहे नेचर स्टडी कम ट्रेकिंग कैंप के अंतर्गत स्काउट गाइड ने दुर्गम घाटियों के घने जंगलों के बीच ट्रैकिंग की। शीतलाखेत की सबसे ऊंची चोटी पर स्याही देवी मंदिर पहुंचकर ऐतिहासिक स्थल का भ्रमण किया। वहां की गतिविधियों को जाना।
प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डाॅ. प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में चल रहे इस शिविर में 115 स्काउट गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं। नेचर स्टडी कम ट्रैकिंग कैंप की लीडर आफ द कोर्स सितारा त्यागी ने ट्रैकिंग पर निकले स्काउट गाइड को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बोलीं-प्रकृति को माता मानें। जल, जंगल और जमीन को बर्बाद न करें। जल, वन औषधियां और ऑक्सीजन स्वस्थ जीवन का आधार और प्रकृति के अनुपम उपहार हैं।
उन्होंने दुर्गम पहाड़ियों पर चढ़ने के तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि प्रकृति की गोद में रहने का सौभाग्य कम लोगों को ही मिल पाता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में 14 सदस्यीय टीम ने शीतलाखेत की विभिन्न चोटियों में भ्रमण किया। इस मौके पर मोहम्मद अकरम, खेमपाल सिंह, यूनुस मलिक, लाल करन, आलोक कंसल विनोद गंगवार आदि मौजूद रहे।