फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Water filled outside homes for a week, increased risk of infection

सप्ताह भर से घरों के बाहर भरा पानी, संक्रमण का बढ़ा खतरा

Mon, 25 Oct 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Water filled outside homes for a week, increased risk of infection
पीलीभीत। नौगवा पकड़िया ग्राम पंचायत के असम हाईवे से दक्षिण दिशा स्थित वार्ड नंबर छह में पिछले आठ दिनों से बारिश का गंदा पानी भरा है। लोग पानी में घुसकर आवागमन कर रहे हैं। इससे डेंगू और अन्य बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। जिम्मेदारों ने अभी तक ध्यान नहीं दिया है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह हुई बारिश से जहां पूरे जिले के लोग प्रभावित हुए है। वहीं शहर से सटे गांव नौगवा पकड़िया के वार्ड नंबर छह में जलभराव हो गया था। इसके बाद पानी कम तो हो गया है, मगर दो फिट आज भी भरा हुआ है। लोग इसी गंदी पाने के बीच से गुजरते हैं। सर्वाधिक दिक्कत छोटे बच्चों को होती है। डेंगू को प्रकोप चल रहा है। इससे लोगों को भय लगा रहा है। अगर इस पानी को नहीं निकाला गया, तो संक्रामक रोग फैलने का खतरा बन सकता है। लोगों का कहना है कि इस समस्या को देखने के लिए अभी तक कोई नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा का छिड़काव भी नहीं कराया जा रहा है। जबकि पंपिंग सेट से पानी आसानी से निकला जा सकता है। रोजाना इस पानी में गुजरते समय गिरने का डर लगा रहता है।
विज्ञापन

पिछले दिनों से हुई बारिश से पानी भर गया था। इसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। पानी से सड़न हो गई है। इससे उठती गंध से काफी दिक्कत होती है। इस समस्या को कोई देखने तक नहीं आया। -जसोदा देवी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से पानी भरा हुआ है। इससे बीमारियां फैलने का भय है। आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। अभी तक न तो पानी निकलवाने कोई आया और न ही दवा का छिड़काव हुआ है। - रामबेटी, स्थानीय निवासी
एक सप्ताह बारिश रुके हो गया है, मगर पानी अभी भी भरा हुआ है। आवागमन के वजह से घर छोड़कर दूसरी जगह रहना पड़ रहा है। पता नहीं पानी का कब सूखेगा। काफी दिक्कत हो रही है। जगदीश प्रसाद, स्थानीय निवासी

असम रोड की ओर जाने वाली सड़क पर कई दिनों से गंदा पानी भरा हुआ है। इस गंदे पानी से बीमारियां फैलने का डर लगा हुआ है। अधिकारियों को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए। - कल्लूराम, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed