फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Water filled everywhere due to rain since morning

Pilibhit News: सुबह से हो रही बारिश से जगह-जगह भरा पानी

Sun, 07 Jul 2024 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Water filled everywhere due to rain since morning
बीसलपुर के गांव कंपरी में दलदल बनी सड़क।स्रोत:ग्रामीण
पीलीभीत। शनिवार को सुबह से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह पानी भर जाने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत आई तो खेतों में किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई थी, इसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप भी खिल गई, लेकिन अचानक सुबह 10 बजे एक बार फिर काले बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। शुरुआती एक घंटा काफी तेज बारिश हुई। इसके बाद रुक-रुककर बारिश का क्रम बना रहा।
विज्ञापन

शाम चार बजे के बाद से लगातार बारिश होती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश जारी रहने का जनजीवन पर भी असर पड़ा। बारिश के कारण लोग घरों के बाहर नहीं निकल सके। बच्चों को स्कूल पहुंचने और लौटने में दिक्कत आई। बारिश के चलते रिक्शा चालकों, दुकानदारों को भी समस्या आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


खेतों में तेज हुई धान की रोपाई

लगातार बारिश होने से खेतों में काफी पानी भर गया। इससे किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी। जहां धान लग गया वहां पर खाद और कीटनाशक को डाला गया।
--
उच्च प्राथमिक विद्यालय में भरा पानी
बरखेड़ा। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ा के प्रांगण में पानी भरने से स्कूल आने-वाले विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राधानाध्यापक पूनम पांडेय ने बताया हैं कि समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियों को मिट्टी डलवाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया है। इधर, तहसीलदार बीसलपुर ने उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में बाढ़ चौकी बनाई है। नायब तहसीलदार रमेशचंद्र ने बताया कि इस बाढ़ चौकी में लेखपाल विकास वर्मा, एक ग्राम विकास अधिकारी पवन पटेल ,पशु चिकित्साधिकारी हरपाल सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी लोकेश गंगवार की तैनाती की गई है। संवाद
--
बारिश से कच्ची सड़क दलदल में तब्दील


बीसलपुर। शनिवार को पूरे दिन हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। गांव कनपरी की कच्ची सड़क दलदल में तब्दील हो गई, जिस कारण काफी दिक्कत आई। गांव के लोगों ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को फोन कर सड़क को तत्काल पक्का कराने की मांग की है। इसके अलावा चौसरा रोड पर भी आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। संवाद

--
आज भी होगी बारिश
पीलीभीत। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि शनिवार को 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। रविवार को भी बारिश होने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम 28.2 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद

बीसलपुर के गांव कंपरी में दलदल बनी सड़क।स्रोत:ग्रामीण

बीसलपुर के गांव कंपरी में दलदल बनी सड़क।स्रोत:ग्रामीण

बीसलपुर के गांव कंपरी में दलदल बनी सड़क।स्रोत:ग्रामीण

बीसलपुर के गांव कंपरी में दलदल बनी सड़क।स्रोत:ग्रामीण

बीसलपुर के गांव कंपरी में दलदल बनी सड़क।स्रोत:ग्रामीण

बीसलपुर के गांव कंपरी में दलदल बनी सड़क।स्रोत:ग्रामीण

बीसलपुर के गांव कंपरी में दलदल बनी सड़क।स्रोत:ग्रामीण

बीसलपुर के गांव कंपरी में दलदल बनी सड़क।स्रोत:ग्रामीण

बीसलपुर के गांव कंपरी में दलदल बनी सड़क।स्रोत:ग्रामीण

बीसलपुर के गांव कंपरी में दलदल बनी सड़क।स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed