{"_id":"5832f7b44f1c1bba06b3a386","slug":"was-shot-and-killed-just-ran-to-scare","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ डराने को चलाई थी गोली और हो गई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ डराने को चलाई थी गोली और हो गई हत्या
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 21 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
हत्या का खुलासा
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कितनापुर निवासी यूनुस की पुराने विवाद में गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने परिवार की ओर से नामजद किए गए चार आरोपियों को धर दबोच। इनके पास से असलहों की बरामदगी भी की गई है। हालांकि पूछताछ में आरोपियों ने सिर्फ डराने के लिहाज से गोली चलाने की बात कही। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को चालान कर दिया है। फरार दो अन्य आरोपी पकड़ने में अभी कामयाबी नहीं मिल सकी है।
कोतवाली क्षेत्र के कितनापुर गांव निवासी यूनुस की 18 नवंबर को तीन माह पूर्व दुकान खोलने से इंकार करने के मामूली विवाद पर चली आ रही रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने परिवार वालों की तहरीर पर मृतक की पत्नी के रिश्तेदार शामा, गामा, भोला पुत्र जमील खां, निक्का पुत्र छम्मा खां, खलील, लल्ला पुत्र जफर खां छह लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश देती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। एचसीपी समेत तीन पुलिसकर्मियों को एसपी सभाराज ने लापरवाही पाए जाने पर निलंबित भी किया था। सोमवार को पुलिस ने नामजद किए गए चार हत्यारोपियों को धर दबोचा। रविवार शाम को कोतवाल सुरेश कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी भोला व गामा को भड़रिया मोड़ से धर दबोचा। सख्ती से पूछताछ करने के बाद निक्का और शामा भी बिलसंडा तिराहे से गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो लाइसेंसी बंदूके, दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी भोला ने बताया कि यूनुस उसके पिता की पिटाई कर रहा था। जिस पर उसने सिर्फ डराने के लिए उस पर गोली चलाई थी। जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी को चालान कर दिया है। पकड़े गए चारों आरोपी शातिर अपराधी बताए गए है।