फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Warntshuda princes arrest In the case of freezer

वारंटशुदा प्रधानों की गिरफ्तारी का मामला ठंडे बस्ते में

Sun, 12 Jul 2015 10:26 PM IST
Bisalpur
Bisalpur Updated Sun, 12 Jul 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

वारंटशुदा ग्राम प्रधानों की गिरफ्तारी के मामले में राजनीति हावी हो गई है, जिसके कारण यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। राजीव गांधी सेवा केंद्रों की धनराशि का गबन करने के आरोप में डीएम ओएन सिंह ने करीब एक माह पूर्व सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी की संस्तुति पर इस तहसील क्षेत्र के 34 ग्राम प्रधानों की आरसी जारी कर दी थी। आरसी जारी होते ही तहसीलदार ने उन्हें नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर बकाया जमा करने के निर्देश दिए थे। नोटिस मिलने पर भी जब बकाएदारों ने बकाया अदा नहीं किया, तभी तहसीलदार ने उन प्रधानों के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए थे। सभी गिरफ्तारी वारंट क्षेत्र के संग्रह अमीनों को दे दिए गए। इनमें से केवल चार प्रधानों ने बकाया राशि जमा की है और बाकी 30 प्रधानों ने बकाया राशि जमा नहीं की है। वारंट जारी हुए करीब पौन माह बीत गया है, लेकिन 34 में से एक भी ग्राम प्रधान को न ही गिरफ्तार किया गया है और न ही उनकी चल, अचल संपत्ति की कुर्की की गई है। जिससे राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका पर सवालिया निशान लग गया है। चर्चा है कि वारंटशुदा प्रधानों ने राजनीतिज्ञों की शरण ले ली है, जिसके कारण राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की वारंटशुदा प्रधानों को गिरफ्तार करने अथवा उनकी संपत्ति की कुर्की करने की हिम्मत नहीं पड़ रही है। इस बावत पूछने पर तहसीलदार ने भी स्वीकार किया कि वारंटशुदा प्रधान गिरफ्तारी और कुर्की से बचने के लिए उन पर अधिकारियों, विधायकों, मंत्रियों और अन्य प्रभावशाली नेताओं से लगातार फोन पर दबाव डलवा रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed