फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Warning of agitation given if regular trains are not run and station name is not changed

Pilibhit News: नियमित ट्रेन न चलने व स्टेशन का नाम न बदलने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 26 Aug 2024 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Warning of agitation given if regular trains are not run and station name is not changed
पूरनपुर क्षेत्र के सेरामऊ स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।स्रोत:आयोजक
पूरनपुर। अमान परिवर्तन के बाद मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर नियमित ट्रेनें न चलने पर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को सेहरामऊ रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए लोगों ने नियमित ट्रेनें चलवाने और सेहरामऊ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर जोगराजपुर कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा। ज्ञापन में समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन



ज्ञापन में कहा गया कि सेहरामऊ रेलवे स्टेशन जोगराजपुर गांव में है। सेहरामऊ गांव, जोगराजपुर से करीब छह किलोमीटर दूर है। बैंक शाखा, उप डाकघर, अस्पताल, इंटर कॉलेज आदि भी जोगराजपुर में है। लोग जोगराजपुर में स्थित सेहरामऊ स्टेशन के नाम से भ्रमित होते हैं। जरूरी है कि रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा अमान परिवर्तन के सवा छह साल बाद मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर मैलानी से पीलीभीत तक नियमित ट्रेनें न चलने और शाहगढ़ तक सिर्फ एक ट्रेन चलने पर रोष व्यक्त किया गया। मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर कम से कम दो पैसेंजर ट्रेनों को नियमित चलवाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। ज्ञापन की प्रतिलिपि डीआरएम इज्जतनगर को भी भेजी गई। रेलवे स्टेशन पहुंचे विधायक बाबूराम पासवान से भी मिलकर लोगों ने सेहरामऊ स्टेशन का नाम बदलवाकर जोगराजपुर कराने, मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर नियमित ट्रेनें चलवाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में प्रधान किंदर सिंह यादव, जगदीश वर्मा, श्रीराम भार्गव, राजेंद्र कुमार, विकास गुप्ता, सुभाष मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed