फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Warning of agitation from December 23 if cooperative sugar mill is not operational

सहकारी चीनी मिल न चालू होने पर 23 दिसंबर से आंदोलन की चेतावनी

Fri, 17 Dec 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Warning of agitation from December 23 if cooperative sugar mill is not operational
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन की मझोला शाखा ने सहकारी चीनी मिल शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शाखाध्यक्ष करनवीर सिंह ने बताया कि चीनी मिल न शुरू होने की वजह से इलाके के किसानों को बहुत समस्या होती है। किसानों को गन्ना लेकर पीलीभीत जाना होता है। इसके बाद वहां लम्बे समय इंतजार करना होता है। कई बार किसानों को पर्ची नहीं मिल पाती है। ऐसे में यदि मझोला चीनी मिल को फिर से चालू कर दिया जाए तो यहां के किसानों को बहुत आसानी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मिल को चालू कराने के सिलसिले में कई बार अधिकारियों व नेताओं से सम्पर्क किया। लेकिन हर बार आश्वासन दे कर टाल दिया जाता है। अपनी मांग को लेकर 23 दिसम्बर से किसान बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर बंद पड़ी मिल के बाहर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठेंगे। यह आंदोलन गाजीपुर के किसान आंदोलन की तर्ज पर ही रहेगा। जब तक लिखित में मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर करनवीर सिंह, हरपाल सिंह राय, प्रभ राय, दर्शन सिंह, चनदीप सिंह समेत इलाके के कई किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed