फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   four men injured due to two bikes collide on Bareilly-Haridwar highway in Pilibhit

पीलीभीत में हादसा: बरेली-हरिद्वार हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल

Mon, 26 Oct 2026 10:59 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 26 Oct 2026 10:59 AM IST
सार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में बरेली-हरिद्वार हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। रविवार देर रात हुए इस हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत नाजुक है। 

विज्ञापन
four men injured due to two bikes collide on Bareilly-Haridwar highway in Pilibhit
घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइकें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर निसरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें तीन की हालत नाजुक बताई गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


Trending Videos

हादसे में निसरा गांव निवासी कुबेर (30 वर्ष) पुत्र छत्रपाल और पीलीभीत के आसाम चौराहा निवासी विशाल (32 वर्ष) पुत्र रोहताश घायल हो गए। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार रामपुरा मिश्र गांव निवासी कमलजीत (24 वर्ष) पुत्र हेमराज और राजेश (24) पुत्र बालकराम भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कमलजीत और राजेश चाचा-भतीजा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसुध हो गए थे चारों युवक 
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर बेसुध हो गए थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों की मदद की और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed