{"_id":"699a078c47bf6cfe6a0e1a36","slug":"war-of-words-and-counter-war-between-the-minister-of-state-for-sugarcane-and-the-sp-district-president-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-154259-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गन्ना राज्यमंत्री और सपा जिलाध्यक्ष में शब्दों का वार और पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गन्ना राज्यमंत्री और सपा जिलाध्यक्ष में शब्दों का वार और पलटवार
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार और सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गी के बीच शब्दों का वार और पलटवार चर्चा में है। गन्ना राज्यमंत्री ने सपा जिलाध्यक्ष को फेसबुकिया जिलाध्यक्ष बताया तो जिलाध्यक्ष ने बयान जारी कर कहा कि मंत्री जी एक कोतवाल को भी नहीं हटवा सके हैं।
शनिवार को गन्ना राज्यमंत्री का एक वीडिया सामने आया, इसमें वह सपा जिलाध्यक्ष को फेसबुकिया जिलाध्यक्ष कहते देखे और सुने गए। वीडियो में राज्यमंत्री ने कहा कि सपा जिलाध्यक्ष को हमारे जिलाध्यक्ष से ट्रेनिंग लेनी चाहिए। हमारे जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पार्टी कोई चुनाव हारी नहीं। उनके नेतृत्व में सपा कोई चुनाव जीती नहीं है। इससे उनकी कार्यक्षमता पता चलती है। वीडियो के सामने आते ही सपा जिलाध्यक्ष ने पलटवार करते हुए अपना बयान जारी किया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पोस्ट ग्रेजुएट मंत्री संजय गंगवार का बयान उनकी घबराहट और हताशा का प्रतीक है। जब जनता के असली सवालों किसानों की बदहाली, युवाओं की बेरोजगारी, गिरती कानून-व्यवस्था और बढ़ते भ्रष्टाचार का जवाब नहीं होता, तब भाजपा के नेता व्यक्तिगत टिप्पणियों और स्तरहीन भाषा का सहारा लेते हैं।
उन्होंने कहा कि विधानसभा में झूठ बोलकर और जनता को भ्रमित कर राजनीति चमकाने की कोशिश ज्यादा दिन नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि मेरा वही सीधा सवाल आज भी कायम है कि मंत्री ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि कोतवाल को हटाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे। जनता जानना चाहती है कि क्या हुआ उस कोतवाल का।