{"_id":"59769c55f7249da2a2e8aae41d160643","slug":"wall-falling-child-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से बालिका की मौत
Nuria
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
मंडरिया गांव में अचानक दीवार ढह गई, जिससे मलवे के नीचे दबकर गांव निवासी शांती स्वरूप की सात वर्षीय पुत्री रेनू गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन बच्ची का शव अपने साथ लेकर गांव लौट गए।
विज्ञापन
शांती स्वरूप ने बताया कि उनकी पुत्री रेनू शौच के लिए गई थी। जहां से लौटते समय गांव के ही दुर्गा प्रसाद की ईंटों से जुड़ी कच्ची दीवार अचानक सड़क की ओर भर भराकर गिर गई। इससे उसकी पुत्री मलवे के नीचे दब गई। शोरशराबा होने पर परिवार और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और बालिका को मलवा हटाकर बाहर निकला। घर वाले उसे गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। इस पर घर वाले शव लेकर वापस लौट गांव आ गए। बालिका की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। मृतका दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन