फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Walked eight kilometers, crossed the river by boat and voted

Pilibhit News: आठ किमी पैदल चले, नाव से नदी पारकर डाला वोट

Sat, 20 Apr 2024 05:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Walked eight kilometers, crossed the river by boat and voted
पीलीभीत में मतदान के लिए शारदा नदी को पार कर आते परिवार । संवाद
कलीनगर (पीलीभीत)। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान में भागीदारी हर मतदाता के लिए जरूरी है, लेकिन लंबी दूरी और कई अन्य दुश्वारियों के बावजूद वोट डालने का उत्साह शारदा नदी के पार बसे परिवारों से ही सीखा जा सकता है। लोकतंत्र की अहम कड़ी को मजबूत करने के लिए इन परिवारों ने आठ किलोमीटर की दूरी पैदल तय की। बाद में नाव से नदी को पारकर मतदान किया।
विज्ञापन




कलीनगर तहसील में ढकिया ताल्लुके महाराजपुर के मौजा गोरख डिब्बी, थारू पट्टी और गुन्हान क्षेत्र में करीब 170 परिवार रहते हैं। इनमें मतदाओं की संख्या करीब पांच सौ है।
विज्ञापन

इन्हें वोट डालने के लिए गांव से पांच किमी की दूरी तय कर नदी पर आना पड़ता है। बाद में नाव से नदी को पार कर फिर तीन किमी की दूरी पैदल तय कर नगरिया खुर्द और रमनगरा क्षेत्र के बूथों पर आकर वोट डाल पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में जनपद में मतदान को लेकर सुबह से वोट डालने के लिए आने वाले इन परिवारों की भीड़ नदी पर देखने को मिली। पुरुषों के साथ महिलाओं और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। चरन राणा ने बताया कि हर बार वोट जरूर डालते हैं। बंदो देवी, भानडु राणा व अशोक राणा ने भी ऐसी ही बात कही। (संवाद)


--

धूप से बचने के लिए सुबह जल्दी किया मतदान



तेज धूप और हवा के थपेड़ों से बचने के लिए शारदा पार के मतदाताओं ने शुक्रवार को सुबह जल्द ही मतदान केंद्र पर पहुंचना शुरू कर दिया था। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अधिकतर मतदाताओं ने सुबह से 11 बजे तक अपने मतों का प्रयोग कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed