{"_id":"572cd9004f1c1b44265cd165","slug":"vulnerable-to-high-tension-line-coming-to-a-dead-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बालक मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बालक मरा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 06 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
क्षेत्र के गांव मठइयालालपुर को रमनगरा बिजलीघर से बिजली दी गई है। बताते हैं कि शुक्रवार दोपहर को तेज हवाओं के चलने के दौरान हाईटेंशन लाइन के तार एक खेत के समीप टूटकर गिर गए। इस बीच गांव मठइयालालपुर निवासी खोखन राय का आठ वर्षीय नरेंद्र खेत की ओर जा रहा था। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। नरेंद्र की मौत की सूचना घर में पहुंचते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। रमनगरा चौकी प्रभारी रहमत खां ने बताया कि बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। परिवार वालों के मुताबिक नरेंद्र खोखनराय के चार भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। ग्रामीणों के मुताबिक घटना की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दे दी गई है, जिसके बाद उधर की लाइन से करंट काटा जा सका है।