फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Voting is essential for the strengthening of democracy.

Pilibhit News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक

Wed, 25 Feb 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Voting is essential for the strengthening of democracy.
एनएसएस के शिविर में मौजूद एसडीम प्राचार्य और अन्य- महाविद्यालय
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से गांव रम्पुरा में चल रहे सात दिवसीय शिविर में चौथे दिन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान को आवश्यक बताया। छात्राओं ने गांव में रैली निकालकर लोगों को मताधिकार के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाताओं को मतदान करना आवश्यक है। मतदान कर नेता, सरकार चुनने का मौका मिलता है। क्षेत्र के विकास को मतदान से ही नेता चुना जा सकता है। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल सामाजिक सेवा का माध्यम ही नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त मंच है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मृदुला शर्मा ने कहा कि जागरूक मतदाता ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है। गोष्ठी के बाद छात्राओं ने गांव में रैली निकालकर लोगों को मताधिकार को लेकर लोगों को जागरूक किया। शिविर में मंगलवार को स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। एनएसएस विद्यार्थियों ने गांव के देवीस्थान मंदिर परिसर में साफ-सफाई की। संचालन डॉ. पिंदर सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. अर्निका दीक्षित, शाहिद खान, डॉ. रजिया शकील आदि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed