{"_id":"67a50a9eb1c3e4b88a0fd89c","slug":"voting-for-19-vacant-posts-of-one-head-and-31-gram-panchayat-members-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-130305-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक प्रधान और 31 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर 19 काे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक प्रधान और 31 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर 19 काे मतदान
Fri, 07 Feb 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले की एक ग्राम पंचायत के रिक्त प्रधान पद और 31 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के उपचुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है। इन पदों के लिए 19 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया आठ फरवरी से शुरू होगी।
बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिमरोली के प्रधान का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। इसी तरह अमरिया, पूरनपुर, बरखेड़ा, मरौरी, ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्रों की कई ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्यों के पद रिक्त थे। इन रिक्त पदों के उपचुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। सिमरोली के प्रधान और जिले में रिक्त 31 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए आठ फरवरी को नामांकन दाखिल किया जाएगा। 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच और 11 फरवरी को नाम वापसी होगी। इसी दिन दोपहर तीन बजे से प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे। रिक्त पदों के लिए मतदान 19 फरवरी को कराया जाएगा। 21 फरवरी को मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम संजय कुमार सिंह ने उपचुनाव कार्यक्रम जारी करने के साथ ही आरओ और एआरओ की नियुक्ति भी कर दी है।