{"_id":"6618486ec1ca2d839e0937c8","slug":"voting-appeal-through-painting-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114629-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पेंटिंग के जरिये मतदान की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पेंटिंग के जरिये मतदान की अपील
विज्ञापन
बीसलपुर में पेंटिंग के माध्यम से संस्था कार्यकर्ताओं ने लोगों को किया मतदान करने को प्रेरित सं
बीसलपुर। सांस्कृतिक, सामाजिक एवं रंगमंचीय संस्था ड्रीम-ड्रामा आर्ट्स वेलफेयर सोसायटी ने नगर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने पेंटिंग के माध्यम से मतदाताओं से 19 अप्रैल को हर हालत में वोट डालने का आह्वान किया। कलाकारों और बच्चों ने मेरा मत-मेरा अधिकार पेंटिंग बनाकर शत-प्रतिशत का मतदान का संदेश दिया। संस्था के उपाध्यक्ष सचिन सक्सेना ने कहा कि मतदान ऐसी ताकत है। जिससे हम अपने देश को बदल सकते हैं । इस मौके पर निदेशक शशांक शंखधर, मृत्युंजय शुक्ला, अर्पित सक्सेना, कुबेर मिश्रा, रचित प्रेम, सुदेश गंगवार, यशस्विन सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- --
योग शिक्षक ने दिलाई मतदान की शपथ
बीसलपुर। योग शिक्षक एपी शर्मा ने बृहस्पतिवार को सुबह योग केंद्र पर योग-व्यायाम करने वाले सभी साधकों को 19 अप्रैल को हर हाल में मतदान करने की शपथ दिलाई। साधकों से यह भी कहा कि वे लोग अपनी जान-पहचान के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर काफी साधक मौजूद रहे। संवाद